Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आप काशी प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष पवन तिवारी और विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट शामिल हुए
MIRZAPUR NEWS: 12 नवंबर से 24 नवंबर तक आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में अवध से संगम तक चलने वाले रोजगार दो सामाजिक न्याय दो पदयात्रा के विषय में मैराथन चर्चा किया गया और मीरजापुर से यात्रा में 500 से अधिक की संख्या शामिल हो इसकी रणनीति तय गई। बैठक में मीरजापुर के जिला कमेटी को मजबूत करने के लिए आलोक दुबे को जिला उपाध्यक्ष मिर्जापुर ,जय बहादुर प्रजापति को ब्लॉक अध्यक्ष छानवे, दूधनाथ प्रजापति को ब्लॉक अध्यक्ष लालगंज, राजेश कुमार गुप्ता नगर को नगर सचिव मीरजापुर अमित गुप्ता को विधानसभा सचिव मझवा विधानसभा के साथ दर्जनों पदाधिकारी की नियुक्ति किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में जाति की नहीं बल्कि सामाजिक समानता की राजनीति करती है पार्टी का मकसद सभी जाति धर्म वर्ग समुदाय को बुनियादी सुविधाएं देना है हम नौजवानों को रोजगार और दलितों पिछड़ों को सामाजिक न्याय देने के लिए संघर्ष कर रहे हैं पार्टी 12 नवंबर से 24 नवंबर के बीच अवध से संगम के बीच माननीय सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में विशाल पदयात्रा का कार्यक्रम करने जा रही है और हम उत्तर प्रदेश में वर्तमान सरकार की विकल्प के रूप में जनता के सामने उनकी बुनियादी समस्याओं को उठाने के लिए संकल्पित है ।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नौजवान युवा छात्र किसान व्यापारी सभी वर्गों के लोग सरकार की नीतियों से परेशान है सरकार सिर्फ लोक लुभावना वादे करके जनता के भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का कार्य कर रही है आम आदमी पार्टी सरकार की युवा छात्र नौजवान विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन कर रही है हम शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी रोजगार के मॉडल को उत्तर प्रदेश में लागू करेंगे सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि मीरजापुर जनपद में आम आदमी पार्टी लगातार हर विधानसभा ब्लॉकों में अपनी संगठन को मजबूत करने में लगी है हम आने वाले पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे और जीतने का कार्य करेंगे उन्होंने निर्वाचन आयोग के द्वारा वृहत पुनरीक्षण कार्यक्रम के साथ जनता का मतदाता सूची से नाम ना कटे इस पर भी पार्टी कार्यकर्ता नजर रखने का काम करें उन्होंने आगामी पदयात्रा कार्यक्रम में मीरजापुर से अधिक से अधिक लोग यात्रा में भाग लेने का काम करेंगे । कार्यक्रम में पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव रमाशंकर साहू प्रदेश सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ रामबाबू यादव एवं जिला प्रभारी महिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य श्रीमती संध्या गुप्ता का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया ।
बैठक की अध्यक्षता पार्टी के मीरजापुर जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह और संचालन जिला महासचिव संतोष कुमार पांडे ने किया
बैठक में प्रमुख रूप से रमाशंकर साहू राजेश साहू सत्यम त्रिपाठी मीरा देवी पटेल संध्या गुप्ता संजय गुप्ता नागेंद्र तिवारी धीरज तिवारी आनंद कुमार आजाद ओपी शर्मा भोलानाथ दिया प्रत्यूष द्विवेदी जितेंद्र भारती संतोष सोनी आलोक दुबे चंद्र सीमा खान मनोज कुमार सोनकर राकेश कुमार वर्मा एडवोकेट रामबाबू यादव कमलेश भारती राजन जायसवाल किरण देवी सीता देवी गुड़िया गंगा देवी गोपाल धन देवी मनीष अग्रवाल आरिफ अंसारी दूधनाथ प्रजापति इत्यादि सैकड़ो पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।