Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JALAUN NEWS: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले ऐतिहासिक पंचनद महोत्सव की तैयारियों को लेकर दिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश। 4 नवंबर से 12 नवंबर तक चलने वाले इस महोत्सव के सुचारू संचालन हेतु जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने पंचनद संगम पहुंचकर निरीक्षण किया। मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित विभागों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए स्नान घाटों पर मजबूत बैरियर, जल पुलिस, फायर ब्रिगेड, गोताखोर टीम और सुरक्षा कर्मियों की लगातार निगरानी सुनिश्चित रहे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विद्युत आपूर्ति, पेयजल, साफ-सफाई, डस्टबिन, मोबाइल टॉयलेट, पार्किंग व यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।उन्होंने पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था व रात्रि गश्त की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हर वर्ष पंचनद संगम पर पांच नदियों के पवित्र मिलन स्थल पर लाखों श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचते हैं। इस बार प्रशासन ने विशेष रूप से यातायात, सुरक्षा और स्वच्छता प्रबंधन पर जोर दिया है ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से पर्व का आनंद ले सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, एसडीएम राकेश सोनी, सीओ अम्बुज सिंह, बीडीओ गजेन्द्र सिंह व अरुण सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।