Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रयागराज। परमार्थ निकेतन, त्रिवेणी पुष्प, प्रयागराज एवं संपूर्ण अरैल क्षेत्र की संस्थाओं तथा आश्रम परिवार की सहभागिता स्वामी चिदानंद मुनि के आशीर्वाद एवं उनकी प्रेरणा से और परमार्थ त्रिवेणी पुष्प न्यू अरैल घाट सेल्फी पॉइंट ( परमार्थ संगम घाट ) पर देव दीपावली के शुभ अवसर पर परमार्थ संगम घाट , अरैल पर 51,000 दीपदान व भजन संध्या के भव्य कार्यक्रम का आयोजन आज किया गया । दीप दान के साथ, साथ सुंदर आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया। गंगा आरती का आयोजन का अविरल आयोजन शुरू हुआ। कार्यक्रम के अंत में गंगा 200 सेवकों,नाविकों का सम्मान अंग वस्त्रम, स्मृति चिन्ह तथा जीवन रक्षक जैकेट से किया गया। परमार्थ संगम घाट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरुण सारस्वत के दिशा निर्देश में कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत परेश दवे, अनुराधा टंडन तथा शालिनी सिंह ने किया। अतिथियों का सम्मान कार्यक्रम के संयोजक डॉ पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने किया तथा अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया है। सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत स्थानीय कलाकारों ने भक्तिमय संगीतिक प्रस्तुति तथा प्रयागराज का पारंपरिक ढेड़िया नृत्य की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर महंत, साधु, आचार्य, ऋषिमुनि के साथ साथ नगरपालिका के उच्चाधिकारी, न्यायपालिका के न्यायाधीश , प्रयागराज विकास प्राधिकरण और उच्चाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए जिसमें अवधेश जी महाराज, प्राचार्य सच्चाई बाबा आश्रम, बसंत , सुनील महेश योगी आश्रम से, चंद्रदेव मिश्रा सच्चा बाबा आश्रम, देव ब्रह्मचारी सच्चा बाबा आश्रम,लाल बाबा जी सुदामा कुटी, अवधेश जी महाराज चक्र माधव मंदिर, दामोदर तिवारी, माधव आश्रम, राम रतन दास जी, फलाहार आश्रम सत्संग मंदिर, अमृत दास , एसडीएम करछना, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नैनी, एसीपी करछना, राजेंद्र पुरी, सोमेश्वर मंदिर, नगर आयुक्त प्रयागराज, अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव, सहायक नगर आयुक्त दीप शिखा पाण्डेय, पियूष रंजन निषाद करछना विधायक, प्रदीप महारा, रणविजय सिंह डब्बू पार्षद नरसिंह पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा सम्मिलित हुए। संचालन अभिमन्यु मिश्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन संतोष पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं गणमान्य जन उपस्थित होकर दीपदान किया ।