Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

हाट्र्स इंग्लिश स्कूल का बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह-2025
BHADOHI NEWS : घोसिया स्थित टेंडर हाट्र्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को बड़े हीं हर्षाेल्लास के साथ वार्षिकोत्सव समारोह-2025 आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर व स्कूल की डायरेक्टर कीर्तन कोकिला बरनवाल ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चे हीं देश के भविष्य हैं। बच्चे मेहनत और लगन के साथ शिक्षा ग्रहण कर अपने-अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। विधायक ने स्कूल के लिए पांच लैपटॉप, की बोर्ड व माउस देने की घोषणा की है। साथ हीं स्कूल प्रबंधन समिति व बच्चों का प्रशंसा किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक श्रृंखला प्रस्तुत किया। जिसमें कक्षा 7, 8 व 9 के बच्चों ने गणेश वंदना, कक्षा 8, 9, 11 व 12, के बच्चों ने मुरली मनोहर कृष्ण कन्हैया, कक्षा 2 व 3 राजस्थानी फोक डांस (रेशम का रूमाल), कक्षा 4, 5, 6 व 8 लावनी (मराणी लोक नृत्य) कक्षा 4, 5 व 6, पैट्रीआट्रीक डांस (वन्देमातरम्) कक्षा 6, 7, 8, 9, 10, 11 व 12, कोरस गीत (मेरा हीरा हेराय गयो कचरे में) कक्षा 4 से 11 नृत्य नाटिका, कक्षा एलकेजी यूकेजी तथा 1 के छात्रों ने बैलून डांस किया। एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। रूबी बरनवाल द्वारा निर्देशित भक्त प्रह्लाद के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका विशेष रूप से दर्शकों के मन को झकझोर दिया।
इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य एसपी विश्वकर्मा, विजय शंकर दुबे उर्फ चुन्नू, आशीष दूबे समेत अभिभावक व गणमान्य लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता अश्विनी बरनवाल ने की।