बेमौसम बरसात होने के कारण खराब हुई फसल देखकर मोंठ ब्लॉक में एक हफ्ते में हुई तीन मौते

युवजन सभा जिलाध्यक्ष विश्व प्रताप यादव ने हर संभव मदद का दिया भरोसा 

JHANSI NEWS: पिछले दिनों बे मौसम बरसात होने से किसानों की धान की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है पहले किसान खाद की लाइन में लगा.ओवर रेट में खाद लिया बड़ी लागत लगा कर फसल तैयार की जो अब खत्म हो चुकी है.मोठ मंडी में व्यापारीयों द्वारा किसानों का शोषण किया रहा हैं ओने पौने दामों में धान खरीद रहे हैं उस पर भी 2% गुंडा टेक्स लिया जा रहा मोंठ ब्लॉक में 80% खेतों में धान की फसल हे लेकिन बीमा कंपनियों ने कागजों में कहीं मुग़फली.कही उर्द दर्ज कर दिया एक किसान के कागजों में तो अफीम की खेती दर्शा दी . मोठ ब्लॉक में हफ़्ते भर में तीन मौतें हो चुकी हैं
ग्राम. लावन में 25 वर्षीय राजकुमार वर्मा एवं कुम्हरार में 45 वर्षीय कमलेश यादव ने फांसी लगाकर की आत्महत्या व  बम्हरौली में प्रहलाद विश्वकर्मा की हार्ट अटैक आने से मौत हुई। जिसमें जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी खाना पूर्ति में लगे हुए हैं युवजन सभा जिला अध्यक्ष विश्व प्रताप सिंह यादव ने बताया कि प्लाट टू प्लाट  सर्वे नहीं हो रहा है। प्रदेश सरकार जल्द से जल्द प्लाट टू प्लाट सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दे सरकार नहीं तो किसानों के साथ बड़े आन्दोलन करने को मजबूर होगी समाजवादी पार्टी  इस अवसर पर
विश्व प्रताप सिंह यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी युवजनसभा , सुंदर राजपूत,दीपक अहिरवार,प्रशांत पिपरा,  पुष्पेन्द्र यादव , आदित्य यादव सहित आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *