Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: सुभाष शाखा का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुभाष शाखा शिवाजीनगर का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. चंद्रप्रकाश सिंह, महानगर बौद्धिक प्रमुख झांसी महानगर और अध्यक्षता श्रीरामकेश, प्रांत कार्यवाह कानपुर प्रांत ने की। इस अवसर पर शाखा के स्वयंसेवकों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस वर्ष वार्षिकोत्सव में गणवेश के उपस्थित स्वयंसेवकों ने वर्ष भर शाखा में किए जाने वाले क्रियाकलापों की प्रस्तुति दी । स्वयंसेवकों ने पूर्ण जोश के साथ आसान, योग, समता, एकल गीत, एवं अमृत वचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ0 चंद्रप्रकाश ने सामाजिक समरसता की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच परस्पर सहयोग और सद्भावना स्थापित करना राष्ट्र निर्माण की मूल भावना है। सामाजिक एकता ही समाज को शक्ति, संतुलन और प्रगति की ओर अग्रसर करती है। संघ की पंच परिवर्तन यात्रा में सामाजिक समरसता प्रमुख स्थान रखती है, जिससे समाज में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ परिवार से ही स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। परिवार में संस्कार, परंपरा एवं वसुधैव कुटुम्बकम की भावना का पोषण आवश्यक है। स्वयंसेवकों को अपने परिवार और आसपास के लोगों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, शिष्टाचार, संयम, और राष्ट्रप्रेम की भावना जाग्रत करने का आह्वान किया गया। परिवार प्रबोधन के माध्यम से समाज में सशक्त राष्ट्र के निर्माण की नींव रखी जाती है। समाज के प्रति स्वयं के कर्तव्य पर जोर देते हुए कहा कि स्वयंसेवकों को समाज के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाई। उन्होंने बताया कि जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए अनुशासन, ईमानदारी, और दैनंदिन जीवन में राष्ट्रभक्ति का परिचय देना चाहिए। समाज में सेवा, सहयोग, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी वस्तुओं का प्रोत्साहन, और आत्मनिर्भरता को अपना कर हम देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जा सकते हैं। वक्ताओं ने यह भी संदेश दिया कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि समाज में जागरूकता, सद्भाव, और सेवा के सकारात्मक कार्यों को आगे बढ़ाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे। प्रमुख अतिथियों के संबोधन ने सभी में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम में स्थानीय समाज के गणमान्य नागरिकों की सहभागिता कार्यक्रम की सफलता का प्रमाण बनी। कार्यक्रम में सुरेश पुरोहित, जगदीश कटारे, मनोज गुप्ता, मुन्नालाल साहू, रामस्वरूप राय सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे।