सांसद उत्कर्ष वर्मा से अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने की मुलाकात, फार्मासिस्ट हित में सौंपा मांग पत्र

LAKHIMPUR KHERI NEWS: अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले प्रदेश सचिव प्रांजल तिवारी के नेतृत्व में खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा (रसायन एवं उर्वरक समिति) से मुलाकात कर फार्मासिस्टों के हित में एक मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपा गया। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार कश्यप ने बताया कि खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा को जो ज्ञापन सोपा गया है उनमें जो प्रमुख मांगे हैं उनमें प्रमुख मांगों में शेड्यूल-के को समाप्त करना, ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाना, सीएचओ भर्ती में फार्मासिस्ट को पात्रता देना, होलसेल लाइसेंस में फार्मासिस्ट की अनिवार्यता सुनिश्चित करना और मारपीट की घटनाओं में फार्मासिस्ट को सुरक्षा प्रदान करना जैसे मुद्दे शामिल रहे। खीरी सांसद द्वारा पूर्ण आश्वासन दिया गया है कि वह ज्ञापन को अपने माध्यम से केंद्र सरकार तक पहुंच जाएंगे और संगठन की जो भी सहायता होगी वह जरूर करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रांजल तिवारी के साथ जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार कश्यप, विनोद कुमार वर्मा (प्रधानाचार्य), जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद शहफहेद अंसारी, कृष्ण कुमार, मनोज यादव, आकाश रस्तोगी समेत अन्य फार्मासिस्ट साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *