Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बगैर हेल्मेट फर्राटा भर रहे लोगो के पुलिस ने काटे चालान
LAKHIMPUR KHERI NEWS: गोला पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी की अगुवाई मे गोला के सभी प्रमुख मार्गो पर पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रिपल राइडिंग व बगैर हेल्मेट के फर्राटा भर रहे लोगो के चालान काटे। इस दौरान गोला पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि बगैर हेल्मेट व तीन सवारियो विना कागजो के चल रहे लोगो के पूरे नगर मे अभियान चलाकर लगभग दो दर्जन से अधिक चालान काटे गये है। वही नाबालिग बच्चो जो कि स्कूटी को चला रहे थे उनको भी हिदायत देकर छोडा गया है।इस दौरान चौकी इंचार्ज नानक योगेश सिंह, युवराज वालियान उप निरीक्षक व चौकी इंचार्ज गोला योगेश कुमार ज्ञानप्रकाश सहित तमाम पुलिस बल मौजूद रहा।