यातायात माह के तहत छात्रों को दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी

फतेहपुर पुलिस ने सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में चलाया जागरूकता अभियान, नियम पालन की दिलाई शपथ


FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय के पर्यवेक्षण में गुरुवार को यातायात माह नवंबर के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत प्रभारी यातायात उपनिरीक्षक लाल जी सविता और उनकी टीम ने सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज, रघुवंशपुरम राधानगर के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी और सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस दौरान पुलिस टीम ने प्रचार-प्रसार सामग्री भी वितरित की और छात्रों को यातायात संकेतों, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में बताया। टीम ने वाहन चालकों से सड़क पर सतर्कता और नियमों के पालन की अपील की। साथ ही दोपहिया वाहनों, बिना फिटनेस और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाने वालों पर रोक लगाई गई तथा हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया। पुलिस विभाग ने बताया कि यातायात माह के दौरान इसी तरह के कार्यक्रम जनपद के विभिन्न विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे ताकि लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *