बाजार के लिए निकला युवक निगम की बस से जख्मी, बस चालक के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना के कसिया पश्चिम गांव में बाजार के लिए निकले युवक को निगम की बस ने टक्कर मार दिया हादसे में जख्मी युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जख्मी युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है । कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया पश्चिम निवासी शांति पत्नी गिरधारी लाल ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पुत्र राम मिलन उर्फ बजरंगी तीन नवंबर की सुबह 11 बजे के करीब घर से बाजार के लिए निकला था जैसे ही वह हनुमान मंदिर के पास हाईवे पर पहुंचा तभी फतेहपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस राम मिलन को टक्कर मारकर फरार हो गई , हादसे की सूचना पर घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज छल रहा है । पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *