जिलाधिकारी ने की व्यापार बन्धु समिति की बैठक

KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में जिला व्यापार बन्धु समिति की बैठक की। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समस्या समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान पश्चिम शरीरा चौराहे पर 15×20 फिट का चट्टा निर्माण कर व्यापारियों को आवंटित किये जाने एवं सड़क किनारे पटरी (फुटपाथ) बनाने की मांग पर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि भूमि का चिन्हांकन कर सम्बन्धित विभागों से एन.ओ.सी. प्राप्त किया जा रहा है। बैठक में अंतू का पुरवा वार्ड नं0-06 दारा नगर में विद्युतीकरण एवं रास्ता व नाली की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग पर अधिशासी अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि कार्य प्रगति पर है। बैठक में सराय अकिल स्थित मुक्ति धाम में पेयजल के लिए समर्सिबल सेट लगाये जाने की मांग पर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि अगली बैठक तक कार्य पूर्ण करा लिया जायेंगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण तथा उद्यमीगण-रमेश अग्रहरि, प्रवेश केसरवानी, प्रेम चौधरी व अरविन्द केसरवानी आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *