Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

विभागीय मातहतों के साथ बैठक कर दिये जरूरी निर्देश
PRAYAGRAJ NEWS: 1998 बैच के सीनियर पीईएस महेंद्र कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को उप्र शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में संयुक्त शिक्षा निदेशक अर्थ (जेडी) के पद पर पदभार ग्रहण किया। उन्होंने विभागीय मातहतों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए।
सीतापुर से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने वाले वरिष्ठ पीईएस महेंद्र कुमार सिंह के माता – पिता किसान हैं। स्नातक की पढ़ाई मेरठ विश्वविद्यालय से की और परास्नातक गोविंद बल्लभ पंत संस्थान से किया। प्रशासनिक सेवा में प्रयागराज में रहते हुए महेंद्र कुमार सिंह ने शिक्षा विभाग की बहुत सी गतिविधियों को यूनिक प्रणाली का समायोजन किया था। 2012 में डीआईओएस प्रयागराज के पद पर रहते हुए उन्होंने पहली बार विभाग की वेबसाइट बनवाकर प्रयागराज जनपद के छात्र-छात्राओं का स्कॉलर रजिस्टर डिजिटल करने का काम किया। छात्र-छात्राओं के बीच उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद की उत्पत्ति भी उनकी देन है। समय-समय पर शिक्षक गुणवत्ता का निरीक्षण और संशोधन का कार्य भी किया। नवनियुक्त जेडी फाइनेंस महेंद्र कुमार सिंह की पहली नियुक्ति 1998 मे एडीआईओएस कानपुर देहात, डीआईओएस गाजियाबाद, मेरठ,अलीगढ़,बरेली, आजमगढ़ और प्रयागराज हुई। 2008 से 10 तक बेसिक शिक्षा परिषद के संयुक्त सचिव का भी पद भार संभाला। निदेशालय में उप शिक्षा निदेशक सेवा,मथुरा में डायट प्राचार्य और पीलीभीत मैं थे।
प्रयागराज में संयुक्त शिक्षा निदेशक अर्थ का पद ग्रहण करने के उपरांत प्रयागराज के विभाग से लेकर विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षकों की ओर से बधाई का तांता लगा रहा । बधाई देने वालों में अजय सिंह यादव वरिष्ठ शिक्षक नेता डॉ हरि प्रकाश यादव, दुर्विजय सिंह, उपेंद्र वर्मा, अरुण, सहायक उप शिक्षा निदेशक विज्ञान श्रीमती रिफत मलिक, सहायक उप शिक्षा निदेशक अर्थ ध्बीमा कमाल अहमद सिद्दीकी, विधि अधिकारी राजू यादव, सहायक शिक्षा निदेशक लालबाबू मौर्य, प्रशासनिक अधिकारी हरिहर द्विवेदी, राहुल पांडे, महेंद्र यादव अशोक यादव आदि मौजूद रहे।