Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: कांग्रेस पार्टी के गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में फूलपुर तहसील प्रांगण में प्रदर्शन कर परगना मजिस्ट्रेट फूलपुर के द्वारा राष्ट्रपति के नाम पांच सूत्री ज्ञापन दिया गया और समस्याओं के समाधान और निदान की मांग की गई। इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष अहमद ने कहा कि आज जब किसानों की बुआई करीब आ चुकी है, किसानों को डीएपी यूरिया, उन्नतशील, बीजों बिजली आदि बुनियादी आवश्यकताओं को तत्काल आवश्यकता है। तब डीएपी यूरिया बीज सब गायब हो चुके हैं। सरकारी तंत्र हाथ खड़े कर दिए हैं।भाजपा सरकार मौन है,ऐसी स्थिति में कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों की लड़ाई लड़ रही है।आज जब धान खरीदी सरकारी समर्थन मूल्य 2369 रुपए निर्धारित किया गया है।और केन्द्रों पर दलालों की पौ बारह है। साधारण किसान वहां तक जा ही नहीं पता उसे अपना धान 1600 में बेचना पड़ रहा है। लेकिन कार्यवाही को कौन कहे भाजपा सरकार मौन है।इसी तरह आवारा, पशुओं की समस्या विद्युत समस्या उन्नतशील, बीज, और कीटनाशक, दवाइयों की समस्याओं से किसान परेशान है।कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनकी लड़ाई लड़ती रहेगी। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रभारी देवराज उपाध्याय ने किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्षगण निशा सिंह, साधूचरण तिवारी, महासचिवगण सुनील पाण्डेय,सूफिया बानो, अनुपम द्विवेदी, महेन्द्र प्रताप सिंह,सुभाष यादव, किसान अध्यक्ष राजेश पटेल, डा.अमर सिंह पटेल, आनन्द प्रताप सिंह,हरिभान सिंह सिंगरौर, श्याम बाबू यादव, डा. मनोज पाल, उर्मिला सिंह, मंजू देवी, सुनीता देवी, पुष्पा चैधरी, सीता देवी, मुन्नी बेगम, सब्बो बेगम,ब्लाक अध्यक्ष बेद प्रकाश बिन्द, सुरेश पटेल, जंग बहादुर पटेल,जोखू पासी, अविनाश धुरिया, संजय पटेल,धीरज पटेल,राधा रमण यादव, मो.समशाद, रवि पासी, शीतला प्रसाद,महेन्द्र कुमार गौतम, रितेश सोनू,संदीप कुमार,आयूष प्रकाश,आदि लोग उपस्थित रहे।