Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: यमुनापार के कोरांव तहसील क्षेत्र में असमय हुई भारी बारिश व मोथा तूफान की वजह से किसानों की खेतों में कटी फसले वह खड़ी धान की फसले बर्बाद हो गई हैं। लेकिन अभी तक तहसील प्रशासन की ओर से सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजा हेतु कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके विरोध में समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव सफात अली शाह व प्रदेश सचिव राधेश्याम यादव के नेतृत्व में मजदूर सभा के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय कोरांव पर पहुंचकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व जिलाधिकारी प्रयागराज को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कोरांव को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समाजवादी मजदूर सभा के पदाधिकारियों ने मांग किया है कि असमय बरसात से बर्बाद हुई धान की फसलों का आकलन कराते हुए किसानों को मुआवजा से आच्छादित कराया जाए। साथ ही यह भी मांग की गई है कि साधन सहकारी समितियों पर अध्यक्ष की व्यापक पैमाने पर मनमानी की जा रही है। जिस पर अंकुश लगाए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि अगर एक हफ्ते के अंदर मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्षध् पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललन सिंह पटेल, विनय सोनकर, राजेश पांडेय, शिवदानी पाल, ओमप्रकाश कुशवाहा, यादवेंद्र अहिर समेत कई अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।