Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

एकजुट ने स्थानांतरण करने के लिए एडी माध्यमिक को दी बधाई
PRAYAGRAJ NEWS: उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश संरक्षक डॉ हरिप्रकाश यादव के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों ने शिक्षा निदेशालय प्रयागराज पहुंच कर अपर शिक्षा निदेशक (एडी माध्यमिक) सुरेन्द्र कुमार तिवारी का अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का बहुप्रतीक्षित स्थानांतरण प्रक्रिया को पूर्ण करके स्थानांतरण आदेश निर्गत करने पर आज पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। एकजुट के प्रदेश संरक्षक डा हरिप्रकाश यादव ने एडी माध्यमिक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप ने शिक्षकों के मर्म को समझा और 1549 प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को राहत देते हुए उन्हें उनके परिवारों के साथ रहने का अवसर देकर बहुत ही पुण्य का कार्य किया । उन्होंने कहा कि संगठन ने कई बार शिक्षा निदेशालय लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया ,संगठनों के इतिहास में पहली बार एकजुट ने लगातार चार दिन और रात भर शिक्षा निदेशालय लखनऊ में विधानसभा के समानांतर प्रदेश के शिक्षकों के एक सूत्री मांग स्थानांतरण आदेश निर्गत कराने के लिए धरना दिया ,तब माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने संगठन के प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर आश्वस्त किया कि सभी शिक्षकों का स्थानांतरण कर दिया जाएगा ,आज उसका सुखद परिणाम सामने है ,यदि संघर्ष ईमानदारी एवं पारदर्शी तरीके से किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है प्रदेश के सभी स्थानांतरित शिक्षक आपके द्वारा आदेश निर्गत हुए अपार प्रसन्नता व्यक्त किए और आपका आभार व्यक्त किया। एकजुट संगठन ने एडी माध्यमिक से आग्रह किया कि जिस तरह आप ने प्रदेश के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों का स्थानांतरण आदेश निर्गत करके पुण्य का कार्य करके अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया उसी प्रकार प्रदेश से शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का भी स्थानांतरण आदेश निर्गत करें जिससे उनकी भी समस्या का निदान हो सके। एडी माध्यमिक ने संगठन को आश्वस्त किया कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश भी यथा शीघ्र जारी कर दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में एकजुट के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, मिथिलेश मौर्य, देवराज सिंह, डीपी यादव, लालमणि यादव, हरिश्चंद्र ,संजय यादव,विजय यादव, कमलेश कुमार, उदयभान,रविन्द्र कुमार, मुरलीधर, अवधेश कुमार, गार्गी श्रीवास्तव, आकांक्षा कुशवाहा ,अमृता यादव सहित अन्य लोग थे।