Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

भारतीय हॉकी का 100 वीं वर्षगाठ पूर्ण होने पर आयोजित हुई खेल
SONBHADRA NEWS: खेल निदेशालय, उ०प्र०, लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय सोनभद्र द्वारा जनपद स्तरीय बालक/बालिका वर्गों में हाकी खेल उत्सव प्रतियोगिता आयोजित कि गयी। जनपद के हाकी संघ के पदाधिकारियों, राष्ट्रीय स्तर के हाकी के खिलाडियों के साथ-साथ जनपद के अनेक जनप्रतिनिधि पूर्व खिलाडी एवं स्थानीय गणमान्य लोगो के उपस्थिति में प्रतियोगिता सम्पन्न करायी गयी। जिसमें बालक एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। हाकी मैच का उदघाटन भाजपा वरिष्ठ नेता मुख्य अतिथि मनोज कुमार एवं विशिष्ट अतिथि शमशाद अहमद किया गया। पहला मैच बालक वर्ग में खेला गया जिसमें दिग्विजय एकादश बनाम स्वदीप एकादश के मध्य खेला जिसमें दिग्विजय एकादश ने 2-0 से अविनाश द्वारा गोद दाग कर दिग्विजय एकादश विजेता रहा। इसी तरह दुसरा मैच बालिका वर्ग में खेला गया। जिसमें आर्दश इण्टर कालेज बनाम तियरा स्टेडियम के मध्य खेला गया जिसमें तियरा स्टेडियम ने 2-0 से एन्जल ने आर्दश इण्टर कालेज को हरा कर तियरा स्टेडियम की टीम विजेता रही। इस अवसर पर समसाद अहमद, असरार अहमद, , इमामदी, अहमद, नूरूदीन खान , एवं रेफरी, सुमित कुमार, अमरजीत यादव, अरूण आदि ने निर्णायक की भुमिका निभाई, इस अवसर पर स्वदीप श्रीवास्तव , सुधाकर यादव , अरूण शर्मा, हरतेश प्रताप सिंह, रितेश प्रताप सिंह, अमरेन्द्र सिंह आर्दश इण्टर काजेल, संदीप सिंह राजेश दुवे सुबाष कुमार वालीबाल प्रशिक्षक, सुनिल यादव एथलेटिक्स प्रशिक्षण, जगदीश रावत, अन्य गणमान्य व अनेक खेल प्रेमी मौजूद थे। इस अवसर पर जिला कीड़ा अधिकारी समीम अहमद के द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापन किया गया।