Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पर्यवेक्षक रवि प्रकाश मिश्रा तथा सुनील कुमार तिवारी ने ली परीक्षा
PRATAPGARH NEWS: विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के नेतृत्व में जनपद प्रतापगढ़ गायत्री परिवार के राजेश कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में पूरे जनपद में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा ओएमआर शीट पर संपन्न हुई। इस प्रकार का कार्यक्रम पूरे देश में भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार के साथ-साथ अपनी मूल संस्कृति की पहचान के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है। बच्चे देश के भविष्य होते हैं देश के नींव होते हैं। बच्चों में अनुशासन का होना जीवन में महत्वपूर्ण है साथ-साथ बच्चों में भारतीय संस्कृति का ज्ञान का संस्कार का भी होना अति आवश्यक होता है। पूरे जनपद में यह परीक्षा संपन्न कराई जा रही है । इसी क्रम में मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह में पर्यवेक्षक गायत्री परिवार के सुनील कुमार तिवारी तथा रवि प्रकाश मिश्र की उपस्थिति में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा ओएमआर शीट पर संपन्न हुई। विद्यालय के कक्षा 6, 7, 8 के छात्र छात्राओं ने ओएमआर शीट पर परीक्षा दी। सभी प्रश्न भारतीय संस्कृति से संबंधित पूछे गए जिसमें पर्यावरण, महान व्यक्तित्व, महान पुरुष, परंपरा, स्वच्छता, स्वास्थ्य नैतिक मूल्य तथा लोक परंपरा विषय प्रमुख रहा। सभी प्रतिभागी बच्चों को उत्साहवर्धन के लिए प्रमाण पत्र, मेडल तथा विशेष पुरस्कार के साथ सम्मानित किया जाता है।विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक फरहीम ने विद्यालय में लगे सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराने में सहयोग किया। इस मौके पर शिक्षक पितामह यादव, कौशल प्रताप सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, शिखा श्रीवास्तव, रोशन तथा नीतू वर्मा उपस्थित रहे।