ज्वाला देवी धाम का पांच दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेला दर्शन पूजन के साथ संपन्न

एसडीएम के मुख्य आतिथ्य में समापन समारोह आयोजित
PRATAPGARH NEWS: सिद्ध पीठ मां ज्वालामुखी देवी धाम मानिकपुर का पांच दिवसीय धार्मिक व पौराणिक कार्तिक पूर्णिमा मेला सकुशल संपन्न होने पर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी वाचस्पति सिंह व मां ज्वालामुखी देवी मंदिर ट्रस्ट सचिव डॉ विजय यादव द्वारा संयुक्त रूप से देवी मां के दर्शन पूजन के पश्चात आयोजित समापन समारोह में मेरा समापन भी घोषणा की। एसडीएम वाचस्पति सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मेला हमारी भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। धार्मिक मेला से हमारे अंदर धार्मिक भावना जागृत होती है तथा समाज में आपसी सामंजस्य भाई-चारे को बढ़ावा मिलता है। इसीलिए सदियों से मेला लगता चला आ रहा है। जिसमें शासन-प्रशासन व जन भागीदारी से इतना बड़ा मेला निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सका। मंदिर ट्रस्ट सचिव डॉक्टर विजय यादव ने एसडीम मानिकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह व लेखपाल संघ अध्यक्ष सतीश यादव को उनके मेला संचालन में विशिष्ट कार्य के लिए अंगवस्त्रम व माला फूल से सम्मानित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन व मानिकपुर नगर प्रशासन के सहयोग व सामंजस्य से मेले में आए हुए स्नानार्थियों व दर्शनार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान हुई है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को सहयोग के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर मानिकपुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह,  तीर्थ पुरोहित संघ अध्यक्ष प्रेमनाथ दीक्षित, मंदिर ट्रस्ट सदस्य त्रिभुवन नाथ यादव अनिल मौर्य फूल चंद्र यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, सुनील सोनकर, राजकुमार यादव, सतीश यादव, राम निहोर यादव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *