Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली के मलाका मोड़ के पास बाइक सवार एक अधेड को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दिया हादसे में बाइक सवार अधेड गंभीर रूप से जख्मी हो गया , घायल अधेड के पुत्र की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है । फतेहपुर जनपद के खखरेरु थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गेरिया निवासी सोनू पुत्र राम सुरेश ने मंझनपुर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 31 अक्टूबर की दोपहर उसका पिता अपनी पुत्री मलाका निवासी पुष्पा पत्नी धर्मेंद्र के घर से बाइक से घर लौट रहे थे जैसे पिता राम सुरेश मलाका मोड़ के नजदीक पहुंचे तभी तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दिया हादसे में उसके पिता राम सुरेश पुत्र स्व राम किशुन 55 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।