Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

3 दिन के भीतर कार्रवाई कर चैकी प्रभारी व कांस्टेबल को सस्पेंड करने की मांग
PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव थाना अंतर्गत बड़ोखर चैकी प्रभारी व एक कांस्टेबल पर शिकायतकर्ता ने बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को दोपहर 12 से लेकर 3 बजे तक तहसील मुख्यालय कोरांव पर प्रदर्शन किया। इसके बाद उप जिलाधिकारी ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया तब लोगों ने धरना समाप्त किया। मालूम हो कि बड़ोखर चैकी अंतर्गत बसहा गांव के रहने वाले लक्ष्मीकांत सिंह पटेल पुत्र हरिश्चंद्र सिंह अपने बड़े पिता के साथ बड़ोखर चैकी पर अपने भूमिधरी जमीन के स्टे आदेश को लेकर बातचीत करने गए थे। जहां लक्ष्मीकांत सिंह का आरोप है कि चैकी प्रभारी बड़ोखर प्रहलाद पाल व एक कांस्टेबल के द्वारा मारा पीटा गया और एनकाउंटर करने की भी धमकी दी गई। जिसकी लिखित शिकायत एसीपी मेजा से भी की गई है। हालांकि उप जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने प्रदर्शन कर रहे लोगों का मांग पत्र लेकर 3 दिन के भीतर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। तब जाकर धरना समाप्त हुआ। धरने में प्रमुख रूप से अजय सिंह, शुभम सिंह, उमाशंकर, राजेंद्र प्रसाद, राव वीरेंद्र सिंह एडवोकेट समेत कई लोग शामिल रहे। मामले को लेकर जब चैकी प्रभारी प्रहलाद पाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इनका दो पक्षों में जमीन विवाद चल रहा है। एक पक्ष गरीब है, गरीब पक्ष के द्वारा धान की फसल बोई गई है। काटने से रोका जा रहा है। जिसको लेकर सही चीज जब बताई जाती है तो एक पक्ष नाराज होता है तमाम प्रकार के आरोप लगाना शुरू कर देते हैं। फाइनल राउंड में चार चयनित टीमों ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने हेतु मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) सुरेन्द्र सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री चैधरी जितेन्द्र नाथ सिंह तथा माननीय अतिथि के रूप में डॉ. आदेश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे के मार्गदर्शन में हुआ तथा यह अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र नाथ सिंह की दूरदृष्टि और प्रेरणा का परिणाम रहा। धन्यवाद ज्ञापन बी.ए.एल.एल.बी. (ऑनर्स) की संयोजक श्रीमती रेनू सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रतिष्ठित निर्णायकों की समिति कृ डॉ. ऋतम्भरा मालवीय, डॉ. विजयलक्ष्मी सक्सेना, डॉ. सनू तिवारी तथा डॉ. विजयलक्ष्मी सिंह कृ द्वारा किया गया। प्रतिभागियों के विचार, विश्लेषण और अभिव्यक्ति की गहराई को परखा गया। प्रतियोगिता का संचालन कुशलता एवं गरिमा के साथ सुश्री अनुष्री पांडे और सुश्री निवेदिता कौंडिन्य ने किया।
परिणाम इस प्रकार रहेरू
’ प्रथम स्थानरू इल्लमा उस्मानी दृ नार्सी मोनजी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, मुंबई
’ द्वितीय स्थानरू अराधना पटेल एवं अपर्णा आकांक्षा दृ आई.एस.डी.सी., प्रयागराज
’ तृतीय स्थानरू नमन पांडे एवं आस्था दृ सी. एम. पी. डिग्री कॉलेज, प्रयागराज
’ चतुर्थ स्थानरू तनय चैधरी दृ सी. एम. पी. डिग्री कॉलेज, प्रयागराज
यह प्रतियोगिता युवा मस्तिष्कों के लिए एक सशक्त मंच सिद्ध हुई, जिसने उन्हें भारत के वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े विधिक, नैतिक एवं नीतिगत प्रश्नों पर गंभीरता से सोचने-समझने का अवसर प्रदान किया कृ ताकि जीवन के “स्वर्णिम वर्षों” में न्याय और गरिमा के आदर्श को सशक्त बनाया जा सके।