Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक डॉ. कौश्तुभ ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।
एसपी ने प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर जांच और निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए।
डॉ. कौश्तुभ ने थानाध्यक्षों और क्षेत्राधिकारियों को चेताया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जनसुनवाई को आम जनता से संवाद का माध्यम बताते हुए कहा कि न्याय सभी को समय पर मिले, यही पुलिस की प्राथमिकता है।