Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: शहर में चल रहे मसवानी एकता क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार को फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल मैच में अकीब जावेद वारसी और ओमनी क्लब के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। फाइनल मुकाबले में ओमनी क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अकीब जावेद वारसी की टीम को मात्र 48 रनों पर समेट दिया। जवाब में ओमनी क्लब ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला छह विकेट से जीतकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैच के बाद खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ‘गुड्डा’ ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की और बधाई दी। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजक चांद बाबू और वासिक अंसारी के साथ संरक्षक मो. कैश खान व खुर्शीद अहमद को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर नसीम अंसारी, नजमी कमर, निज़ामुद्दीन, समर कुरैशी, पत्रकार दीपक अग्निहोत्री और कलीम उल्ला सिद्दीकी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और खेल भावना को बनाए रखने की अपील की।