सीता मईया के जन्मस्थली को लेकर मंत्री के अपमानजनक बयान पर देश से क्षमायाचना करे पीएम मोदी- प्रमोद तिवारी

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने बिहार के सीतामढ़ी को लेकर संसद में मंत्री के बयान को लेकर भाजपा की किया तगड़ी घेराबंदी
PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार पर लगातार देश की धार्मिक आस्था एवं आध्यात्मिक परम्परा पर चोट पहुंचाने को लेकर करारा हमला बोला है। उन्होने बिहार के सीतामढ़ी मे मां सीता के जन्म को लेकर भाजपा के केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री के द्वारा संसद में दिये गये जबाब को लेकर घेराबंदी करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने सीता मईया का अपमान कर करोड़ो भारतीयों की आस्था पर आघात पहुंचाया है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने बिहार चुनाव को लेकर पीएम मोदी के सीतामढ़ी दौरे की घेराबंदी करते हुए कहा कि पहले पीएम मोदी को अपनी सरकार के मंत्री के द्वारा सीता मईया की जन्मस्थली को लेकर दिये गये घोर विवादास्पद बयान पर देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होने उदाहरण के साथ कहा है कि राज्यसभा में सांसद प्रभात झा के सवाल के जबाब में 2017 में मोदी सरकार के संस्कृति मंत्री ने यह बयान दिया था कि बिहार के पुनौर मिथिला में मां सीता के जन्म का कोई भी ऐतिहासिक साक्ष्य नही है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि यही नही भाजपा ने अयोध्या मे श्रीराम मन्दिर के उदघाटन के समय भी मां सीता से जुड़े रश्मों को निभाने के लिए मिथिला की जगह नेपाल के प्रतिनिधिमण्डल को आमंत्रित किया था। उन्होने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर का यह सबसे गंभीर प्रमाण है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा की यह विचित्र दशा है कि वह अयोध्या मे श्रीराम का जन्म स्वीकार करती है और मिथिला में मां सीता के जन्म को लेकर प्रमाणिकता का सवाल उठाया करती है। उन्होने कहा कि रामायण और श्रीरामचरितमानस जैसे ग्रन्थों व पुराणों की प्रमाणिकता को मोदी सरकार के मंत्री कैसे झुठला सकते हैं कि मां सीता का प्राकटय संतों की तपस्या से बिहार के सीतामढ़ी में हुआ है। वहीं सांसद प्रमोद तिवारी ने महाराष्ट्र में वहां के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार से जुडे करोड़ो के सरकारी जमीन के घोटाले पर भी सवाल दागा है। उन्होने कहा कि भाजपा व सहयोगी दल जहां पंूजीपतियों को कौड़ी के दाम जमीन आवंटित कर रहे हैं। वहीं उन्होने सवाल उठाया है कि अठारह सौ करोड़ की सरकारी जमीन का सौदा तीन सौ करोड़ में कैसे और किसकी शह पर मंजूर हुआ। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि आश्चर्य है कि दलितों के लिए आवंटित सरकारी जमीन की बड़े पैमाने में भाजपा की शह पर हुई चोरी में उप मुख्यमंत्री के बेटे के लिए इस जमीन सौदे में स्टाम्प डयूटी को भी माफ किया गया है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी का बयान शनिवार को यहां ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *