Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक ऊषा मौर्य ने अपने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में नव निर्मित सीसी मार्गों का लोकार्पण किया और उन्हें क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। यह लोकार्पण कार्यक्रम क्रमशः मुराइन का पुरवा मजरे लोहारी और चंदीपुर गांव में संपन्न हुआ। विधायक ऊषा मौर्य ने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीसी मार्गों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और विकास की गति और तेज होगी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। उपस्थित प्रमुख लोगों में गार्गीदीन बाजपेयी, हीरा प्रधान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख वासुदेव पासवान, रईस अहमद, बबलू यादव, राम नरेश पटेल (पूर्व प्रधान), फूल सिंह यादव, अशोक यादव, तेज सिंह यादव (प्रधान), धनराज सिंह लोधी, रामचंद्र गुप्ता, सोनू पाल, राम बहादुर गुप्ता, रमाशंकर दीक्षित, इलियास अहमद, पप्पू सविता, संजय गुप्ता, शिवबरन, वंश गोपाल, छोटेलाल, भैयालाल, राजेश आदि शामिल रहे।