राजकीय विद्यालय चोराई में कैरियर गाइडेंस मेला आयोजित

FATEHPUR NEWS: राजकीय विद्यालय अकबरपुर चोराई में एक कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में छात्र-छात्राओं को करियर के चुनाव के विषय में विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। बच्चों ने पंख डायरी और गाइडेंस से संबंधित प्रदर्शनियां भी लगाईं। कार्यक्रम का शुभारंभ जनता इंटर कालेज छिवलहा के प्रधानाचार्य डॉ सुरेंद्र कुमार मालवीय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अतिथियों ने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और उन्हें करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रदर्शनी की प्रशंसा की गई। प्रधानाध्यापक विकास साहू ने अतिथियों का स्वागत किया। सभी अतिथियों ने विद्यालय प्रांगण में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। इन स्टॉलों पर विभिन्न विषयों और व्यवसायों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गई थी जिससे छात्राओं को अपने भविष्य के लिए बेहतर विकल्प चुनने में मदद मिल सके। कार्यक्रम का संचालन नोडल शिक्षक राजेश मौर्य ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक एयर वेटरन प्रमोद द्विवेदी ने सेना में भर्ती होने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी। शिक्षक अवध किशोर, मनीष सिंह, आवास कुमार ने भी छात्रों को विभिन्न कैरियर के विषय में जानकारी प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *