सड़क सुरक्षा शपथ के साथ चला यातायात जागरूकता अभियान

FATEHPUR NEWS: शनिवार को यातायात माह नवंबर जागरूकता अभियान के तहत जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात उपनिरीक्षक लाल जी सविता एवं यातायात पुलिस टीम ने प्लेवे स्कूल, शादीपुर चौराहा फतेहपुर में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें पंपलेट, बैनर व अन्य प्रचार सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस ने बिना नम्बर प्लेट, बिना फिटनेस और नाबालिग द्वारा ई-रिक्शा चलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की। साथ ही हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाकर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। यह अभियान पूरे नवंबर माह तक जिलेभर में जारी रहेगा ताकि जन-जन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *