Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: शनिवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में माह के द्वितीय शनिवार को जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर ने थाना खागा में जनता की समस्याओं की सुनवाई की। साथ ही समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थानों पर प्राप्त जन शिकायतों पर कार्रवाई की गई। समाधान दिवस के दौरान कुल 92 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 65 राजस्व से संबंधित और 27 पुलिस से संबंधित मामले शामिल रहे। इनमें से राजस्व विभाग की टीम द्वारा 10 प्रार्थना पत्रों तथा पुलिस विभाग द्वारा 08 प्रार्थना पत्रों अर्थात कुल 18 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है ताकि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके।