25 दिसंबर को महाराजा बिजली पासी जयंती पर मेधावी होंगे सम्मानित

FATEHPUR NEWS: पासी कल्याण समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला “मेघा अलंकरण समारोह 2025” इस वर्ष भी 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। यह आयोजन महाराजा बिजली पासी जयंती के शुभ अवसर पर समिति के कार्यालय सथरियांव, फतेहपुर में किया जाएगा। समिति के महासचिव प्रदीप कुमार पासवान ने बताया कि इस अवसर पर समाज के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया 1 नवम्बर से प्रारंभ हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 15 दिसम्बर निर्धारित की गई है। इच्छुक स्वजातीय छात्र-छात्राएं अपना आवेदन पत्र समिति के किसी भी पदाधिकारी के पास या सीधे समिति कार्यालय सथरियांव में जमा कर सकते हैं। समारोह में चयनित मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *