Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: जीवन के किसी खास मौके को यादगार बनाने हेतु प्रायः लोग अपनी खुशियों को अन्य लोगों के साथ साझा करते हैं लेकिन प्राथमिक विद्यालय रामपुर धमावां के शिक्षक दीपनारायण मिश्र एक अलग ही तरीके से अपनी नौकरी की वर्षगांठ मनाते आ रहे हैं। पिछले चार वर्ष से वह इस अवसर पर रक्तदान कर करते आ रहे हैं। इस बार का अवसर उनके लिए और भी खास है क्योंकि बेसिक शिक्षा विभाग में उनकी सेवा के दस वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और उन्होंने इस मौके पर सत्रहवीं बार रक्तदान किया। अपनी नौकरी की वर्षगांठ पर उनका मानना है कि रक्तदान द्वारा किसी को नवजीवन देकर जो आत्मिक आनन्द मिलता है उसका न तो कोई मूल्य आंका जा सकता है न ही उसे शब्दों में व्यक्त किया जा सकता है। पिछले अगस्त महीने में एक गर्भवती मनोरोगी महिला को रक्तदान कर जीवन बचाया था। शिक्षक दीपनारायण मिश्र का मानना है कि यदि उनके दान किए रक्त से किसी एक व्यक्ति की भी जान बच जाती है तो इससे बड़ा उपहार आज के दिन का कुछ भी नहीं हो सकता। रक्तकेन्द्र प्रभारी डॉ रवि रंजन ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ अनामिका, अनिल यादव, अनूप सिंह आदि भी उपस्थित रहे। शिक्षक की इस सराहनीय पहल को मुख्य चिकित्सक अधीक्षक सुनील शुक्ला ने भी सराहाते हुए प्रेरणादायी बताया है। शिक्षक दीपनारायण मिश्र के 17वीं बार रक्तदान से बेसिक शिक्षा विभाग गौरवान्वित है। इनके द्वारा किया जा रहा यह पुनीत कार्य है जिससे विभाग के अन्य शिक्षकों को भी प्रेरित होकर रक्तदान हेतु आगे आना चाहिए।
– डॉ प्रज्ञा सिंह (खण्डशिक्षाधिकारी सिराथू)