Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा ब्लॉक क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज केसारी में अध्ययरत छात्रों को शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, वित्त एवं लेखाधिकारी विनय कुमार प्रजापति व विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज केसरी ने हरी झंडी दिखाकर बस से बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने बताया कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ साथ व्यवहारिक ज्ञान व तकनीकी ज्ञान के समझने की आवश्यकता होती है। इसके लिए बच्चों की शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से बच्चों जानकारी उपलब्ध कराना सबसे सुलभ और सकारात्मक रहता है। इंटर के बाद बच्चे किस दिशा में अपन भविष्य तलाश रहे है उसके लिए सभी बच्चों की तकनीकी शिक्षण संस्थान ट्रिपल आई तो झलवा प्रयागराज का भ्रमण कराया गया जहां पर बच्चों ने भौतिक रूप से कार्य करते हुए देख और समझ कर तकमीनी व व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया। शैक्षिक भ्रमण के दौरान नोडल शिक्षक श्रद्धा द्विवेदी ने बच्चों को बिंदुवार जानकारी दिया।