यातायात माह अभियान के तहत एएसपी ने जरूरतमंदों को बांटे हेलमेट

MIRZAPUR NEWS: पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशन में चल रहे “यातायात माह नवम्बर जागरूकता अभियान” के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन मनीष कुमार मिश्रा ने थाना राजगढ़ क्षेत्र के राजगढ़ ब्लॉक तिराहा पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने आमजन को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। लोगों को हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। अभियान के दौरान 10 जरूरतमंद मोटरसाइकिल चालकों को नि:शुल्क हेलमेट भी वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *