सिटी मॉण्टेसरी इण्टर कॉलेज में इंटर हाउस स्पोर्टस प्रतियोगिता ‘बिगुल 3.0’ का बजा बिगुल

स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ‌

LAKHIMPUR KHERI NEWS: शनिवार को सिटी मॉण्टेसरी इण्टर कॉलेज में इंटर हाउस स्पोर्टस प्रतियोगिता ‘बिगुल 3.0’ का बजा बिगुल. इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की फाउंडर श्रीमती कामिनी सेठ के सरस्वती पूजन अर्चन के साथ फीता काटकर किया गया। बिगुल 3.0 की मशाल विश्वास सेठ जी के द्वारा जलाकर की गई शुरुवात मशाल लेकर हिंदी माध्यम और अंग्रेजी माध्यम के हेड गर्ल और हेड बॉय ने विद्यालय से बाहर किया भ्रमण। भ्रमण के पश्चात वापस लाकर उसे विद्यालय में किया स्थापित। जिसमें विद्यालय की ‘जनचेतना एक्सप्रेस’ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवम् सभी का किया ध्यानाकर्षण।प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण प्रबन्ध समिति के द्वारा किया गया।खेल प्रशिक्षक रमेश चन्द्र गुप्ता ने बच्चों को खेल प्रतियोगिताओं के विषय में दी विस्तृत जानकारी।विद्यालय प्रबंधक विशाल सेठ, संचालिका लेखनी सेठ प्रधानाचार्य धीरेन्द्र सिंह, ने बच्चों को आशीष वचन देते हुए बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए दी जीत की अग्रिम बधाई।इस अवसर पर सीनियर विंग के इंचार्ज एम0बी0 मिश्रा व प्राइमरी विंग इंचार्ज पारुल श्रीवास्तव एवं समस्त शिक्षक/शिक्षिका मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *