Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) मिशन शक्ति के पंचम चरण के शुभारंभ के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में एण्टी रोमियो टीम व मिशन शक्ति टीम के द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत कस्तूरबा गांधी विद्यालय जंगलगांव पचपेड़वा में शिक्षिकाओं व बच्चियों को दहेज, बाल- विवाह न करने के लिए जागरूक किया गया तथा बाल विवाह कानूनी अपराध है, इसके बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम के बारे में बताया गया। सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ,वृद्धा पेंशन योजना ,विधवा पेंशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना इत्यादि के बारे मे जानकारी प्रदान की गई। सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी हेल्पलाइन नंबरों जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, एंबुलेंस सेवा 108, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, गर्भवती महिलाओं के लिए 102, साइबर हेल्प लाइन 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 , चाइल्ड हेल्पलाइन लाइन 1098 आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई व पंपलेट वितरित किया गया।उनकी समस्याएं पूछी गईं। सभी को कानून का पालन करने का निर्देश दिया गया तथा थाना स्थानीय पर गठित मिशन शक्ति केंद्र व महिला साइबर सेल के बारे में बताया गया।