सिद्धार्थनगर में कालानमक चावल पर द्वितीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन सम्पन्न

किसानों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच

SIDHARTHNAGAR NEWS: जिला प्रशासन सिद्धार्थनगर द्वारा आयोजित दो दिवसीय कालानमक चावल (बुद्धा राइस) द्वितीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन बीएसए ग्राउंड में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग उत्तर प्रदेश सरकार राकेश सचान ने फीता काटकर किया। उनके साथ सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, नेता प्रतिपक्ष/विधायक इटवा माता प्रसाद पाण्डेय, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, विधायक डुमरियागंज सैय्यदा खातून, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी, पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश चन्द्र द्विवेदी, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने कालानमक चावल के विभिन्न स्टालों का भ्रमण कर अवलोकन किया और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना एवं कपिलवस्तु गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि राकेश सचान ने कहा कि भगवान बुद्ध की धरती सिद्धार्थनगर से कालानमक चावल की खुशबू देश-विदेश तक पहुंच रही है। यह चावल भगवान बुद्ध का प्रसाद है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम में कालानमक के स्टाल लगाकर बिक्री की गई। जनपद में सीएफसी की स्थापना की गई है, जिसे सही ढंग से संचालित कर किसानों को लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि दो और सीएफसी स्थापित किए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी भी दी जा रही है। ओडीओपी योजना, युवा उद्यमी विकास योजना और ओडीओसी योजना के माध्यम से उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि कालानमक चावल की ब्रांडिंग, उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए यह सम्मेलन ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रयासों से इसकी पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी है। जी-20 सम्मेलन में भी इसे भेंट स्वरूप दिया गया। यह चावल शुगर मरीजों के लिए भी उपयुक्त है और पोषक तत्वों से भरपूर है। उन्होंने काला नमक भवन में प्लेटफार्म निर्माण का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजने की बात कही। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि सीएफसी के माध्यम से किसानों के उत्पाद की ब्रांडिंग कर उचित मूल्य दिलाया जाए। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कालानमक को ओडीओपी योजना में शामिल किया है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि शोहरतगढ़ और कपिलवस्तु क्षेत्र में कालानमक का उत्पादन अधिक होता है, जिसे निर्यात के माध्यम से बढ़ावा दिया जा रहा है। विधायक सैय्यदा खातून ने सम्मेलन को किसानों के लिए लाभकारी बताया। पूर्व मंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि कालानमक चावल बासमती को टक्कर दे रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि निर्यात के विकल्प मिलने पर किसान अधिक मात्रा में उत्पादन कर सकेंगे। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन किसानों की आय दोगुनी करना है। कालानमक चावल के माध्यम से यह संभव है। स्वयं सहायता समूहों को भी इससे जोड़ा जा रहा है। उन्होंने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह और महात्मा बुद्ध का प्रसाद कालानमक चावल भेंट किया।
अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महाराष्ट्र वसीम खान, केआरबीएल इंडिया गेट बासमती राइस के प्रबंध निदेशक अरुण गुप्ता, दिव्यम आहार के दिलीप चौहान, डॉ सीमा मिश्रा ने भी कालानमक चावल को बढ़ावा देने पर विचार रखे। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने मंत्री, जनप्रतिनिधियों, वैज्ञानिकों एवं क्रेता-विक्रेताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन नितेश पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रजत कुमार चौरसिया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञान प्रकाश, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी मो. मुजम्मिल, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी रवि शंकर पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश, जिला उद्यान अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *