Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JALAUN NEWS: कोतवाली उरई क्षेत्रान्तर्गत कालपी बस स्टैण्ड के पास झगड़ा कर 2 मोटर साइकिलों में आग लगाने व समाज में भय व्याप्त करना इत्यादि घटना कारित करने वाले 2 अभियुक्तगण शाहिद अली उर्फ शानु उर्फ शानु विजली पुत्र स्व.मुख्तार अली उर्फ कल्लू डृाइबर निवासी मुहल्ला नया पटेल नगर उरई व मोहम्मद दिलशाद पुत्र स्व.मोहम्मद अनवर निवासी मुहल्ला श्याम नगर उरई के विरुद्ध रा0सु0का0 (N.S.A) की कार्यवाही की गयी । पुलिस प्रशासन द्वारा बताया गया है कि उपरोक्त दोनों लोगों के विरुद्ध सरकारी जमीन पर कब्जा करने व समाज में अपराध करके भयभीत करने तथा कालपी बस स्टैंड पर दो खड़ी मोटरसाइकिलों को आग से जला कर व बस स्टैंड पर राहगीरों के साथ मारपीट व दंगा जैसी घटना को अंजाम देने की कोशिश करने के आरोप में दोनों लोगों पर रासुका जैसी धारा लगाई गई। इसके अलावा उनके कुछ शातिर लोगों को पुलिस द्वारा किस प्रकार क्षमा दान दिया गया है वह पुलिस ही बता सकती है।