Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सरगना राजेश मिश्रा जेल से चला रहा था तस्करी का नेटवर्क, पुलिस ने किया भंडाफोड़
PRATAPGARH NEWS: अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज एवं पुलिस महानिरीक्षक रेंज प्रयागराज के मार्गदर्शन में, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री अमरनाथ गु्प्ता के पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अंतर्राज्यीय गिरोह के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई ।
थाना मानिकपुर पुलिस ने शनिवार को मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक सक्रिय गिरोह के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए जेल में बंद गैंग सरगना राजेश मिश्रा के ठिकाने पर छापा मारा। दबिश के दौरान पुलिस ने उसके घर से ₹2,01,55,345 नकद, 6.075 किलोग्राम गांजा तथा 577 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की। इस कार्रवाई में गिरोह की सरगना की पत्नी रीना मिश्रा, पुत्र विनायक मिश्रा, पुत्री कोमल मिश्रा, रिश्तेदार अजीत कुमार मिश्रा व यश मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी की कुल अनुमानित कीमत ₹3 करोड़ से अधिक आंकी गई है। इसके पहले भी राजेश और रीना के यहां ₹3,06,26,895.50/- की कुर्की की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर*l के निर्देश पर हुई इस कार्यवाही ने मादक पदार्थ तस्कर गैंग की कमर तोड़ने का काम किया है । कार्यवाही को थाना स्तर की अब तक की सबसे बड़ी तस्करी-रोधी छापेमारी माना जा रहा है । जांच में पता चला कि गिरोह का संचालन जेल में बंद राजेश मिश्रा द्वारा अपने परिवार के माध्यम से किया जा रहा था, जो नशे के कारोबार का नेटवर्क गांव और आस-पास के क्षेत्रों तक फैला चुका था। दबिश के दौरान जब पुलिस टीम घर पहुंची तो अभियुक्ता रीना मिश्रा ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। जब दरवाजा खोला गया, तो वहां अंदर पांच लोग काले पन्नियों में मादक पदार्थ छिपाने का प्रयास करते मिले। तलाशी में गांजा, स्मैक और ₹2.01 करोड़ से अधिक नकदी बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से नाजायज मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं और जेल में बंद राजेश मिश्रा इस गिरोह को जेल से ही निर्देश देता था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि रीना मिश्रा व उसके पुत्र विनायक मिश्रा ने अपने पति राजेश मिश्रा की जेल से जमानत कराने के लिए एक व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर अदालत में प्रस्तुत किए और धोखाधड़ीपूर्वक जमानत स्वीकृत कराई। इस मामले में थाना मानिकपुर पर मु.अ.सं. 239/25 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5), 61(2), 234, 235 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्ता रीना मिश्रा के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट व एनडीपीएस एक्ट समेत कई प्रकरण पहले से दर्ज हैं। वहीं, उसका पुत्र विनायक मिश्रा भी हाल में एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों में अभियुक्त है। पूर्व में थाना मानिकपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0–67/2025 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोहबंद एवं असामाजिक गतिविधि (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत अभियुक्त/गैंग लीडर राजेश मिश्रा पुत्र रामजी मिश्रा एवं उसकी पत्नी श्रीमती रीना मिश्रा निवासी ग्राम मुन्दीपुर थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ की अवैध स्रोतों से अर्जित चल-अचल संपत्तियाँ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,06,26,895.50/- है, वैधानिक प्रक्रिया के अंतर्गत कुर्क की जा चुकी है. पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर ने बताया कि यह कार्रवाई संगठित गिरोह और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है और इस तरह के अपराधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है अभी संभव है कि कुछ और अभियुक्तों पर कार्यवाही हो।
बरामदगी
कारवाई के दौरान कुल नकद धनराशि ₹2,01,55,345/- (रुपये दो करोड़ एक लाख पचपन हजार तीन सौ पैंतालीस मात्र),
गांजा कुल 6.075 किलोग्राम कीमत लगभग 303750
स्मैक (हेरोइन) कुल 577 ग्राम कीमत 11540000 रुपये बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त/ अभियुक्ता का विवरण
01. रीना मिश्रा पत्नी राजेश मिश्रा नि0 मुन्दीपुर थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ उम्र 40 वर्ष ।
2. विनायक मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा नि0 मुन्दीपुर थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ उम्र 19 वर्ष ।
03. कोमल मिश्रा पुत्री राजेश मिश्रा नि0 मुन्दीपुर थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ उम्र 20 वर्ष ।
04.यश मिश्रा पुत्र अजीत कुमार मिश्रा नि0 मुन्दीपुर थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ उम्र 19 वर्ष ।
05.अजीत कुमार मिश्रा पुत्र पवन कुमार मिश्रा नि0 मुन्दीपुर थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ उम्र 32 वर्ष ।
आपराधिक इतिहास-
01. अभियुक्ता रीना मिश्रा पत्नी राजेश मिश्रा,निवासी ग्राम मुन्दीपुर, थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़ का आपराधिक इतिहास-
*01.* मु.अ.सं.-85/21, धारा-8/20 एनडीपीएस ऐक्ट, थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ ।
*02.* मु.अ.सं.212/23, धारा-323, 506 भा.द.वि., थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ ।
03.मु.अ.सं. 253/23, धारा-353, 332, 323 भा.द.वि., थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ ।
04.मु.अ.सं. 30/24, धारा-8/20 एनडीपीएस ऐक्ट, थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ ।
05. मु.अ.सं. 67/25, धारा-2/3 गैंगेस्टर ऐक्ट, थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ ।
06.मु0अ0सं0 239/25 धारा 319(2),318(4),338,336(3),340(2),3(5),61(2),234,235 बीएनएस थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
07.मु0अ0सं0 240/25 धारा 8/20/22 एनडीपीएस एक्ट थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
2. अभियुक्त विनायक मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा नि0 मुन्दीपुर थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ का आपराधिक इतिहास-
*01.* मु0अ0सं0 239/25 धारा 319(2),318(4),338,336(3),340(2),3(5),61(2),234,235 बीएनएस थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
*02.* मु0अ0सं0 240/25 धारा 8/20/22 एनडीपीएस एक्ट थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ । गैंग लीडर राजेश मिश्रा पुत्र रामजी मिश्रा, निवासी ग्राम मुन्दीपुर, थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़ का आपराधिक इतिहास-
*1.* मु.अ.सं.-208/09, धारा-8/20 एनडीपीएस ऐक्ट, थाना मानिकपुर, प्रतापगढ़ ।
*2.* मु.अ.सं.-170/12, धारा-8/20 एनडीपीएस ऐक्ट, थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ ।
*3.* मु.अ.सं.-161/18, धारा-8/20 एनडीपीएस ऐक्ट, थाना रीवा (मध्य प्रदेश)
*4.* मु.अ.सं. 132/19, धारा-8/20 एनडीपीएस ऐक्ट, थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ ।
*5.* मु.अ.सं.-167/19, धारा-8/20 एनडीपीएस ऐक्ट, थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ ।
*6.* मु.अ.सं.-298/20, धारा-323, 504, 506 भा.द.वि., थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ ।
*7.* मु.अ.सं.-85/21, धारा-8/20 एनडीपीएस ऐक्ट, थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ ।
*8.* मु.अ.सं.-229/22, धारा-8/20 एनडीपीएस ऐक्ट,थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ ।
*9.* मु.अ.सं.264/22, धारा-8/20 एनडीपीएस ऐक्ट,थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ ।
*10.* मु.अ.सं.-212/23, धारा-323, 354, 506 भा.द.वि.,थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ ।
*11.* मु.अ.सं.-253/23, धारा-353, 332, 323 भा.द.वि., थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ ।
*12.* मु.अ.सं.-30/24, धारा-8/20 एनडीपीएस ऐक्ट, थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ ।
*13.* मु.अ.सं. 104/24, धारा-8/20/29 एनडीपीएस ऐक्ट,थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ ।
*14.* मु.अ.सं.-67/25, धारा-2/3 गैंगेस्टर ऐक्ट, थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ ।
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर श्री नरेन्द्र सिंह मय हमराह उ0नि0 उमेश प्रताप सिंह, उ0नि0 अमरनाथ सिंह, उ0नि0 संजय कुमार, उ0नि0 अचिन्त्य शुक्ल, उ0नि0 संतोष यादव, उ0नि0 देवीदीन बुन्देला, हे0का0 अमित सिंह, हे0का0 राकेश कुमार, का0 नरेन्द्र यादव, का0 काशी राजभर, का0 शिवशंकर, का0 आकाश यादव, का0 मगन शर्मा, का0 रामचरन, का0 रणजीत सिंह, म0का0 दिव्या सिंह, का0 भीमराव, का संजीव कुमार, का0 रामलखन यादव, म0का0 किरन बिन्द, म0का0 रीतेश राणा, म0का0 प्रीती, म0का0 पिंकी यादव, म0का0 पूजा मय चालक का0 दर्वेश कुमार थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ । उक्त प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में नकदी व मादक पदार्थ बरामद करने वाली थाना मानिकपुर पुलिस टीम के उत्कृष्ट कार्य, त्वरित तत्परता एवं उच्चस्तरीय पेशेवर दक्षता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा टीम को ₹25,000/- (रुपये पच्चीस हजार मात्र) का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।