Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रदीप विश्वकर्मा प्रधान के नेतृत्व में समाजसेवियों ने बुकें, अंगवस्त्र और भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा भेंट कर किया सम्मानित
PRATAPGARH NEWS: प्रयागराज से लखनऊ जाते समय उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा का कुंडा डाक बंगले पर कुलदीप विश्वकर्मा व प्रदीप विश्वकर्मा प्रधान के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें फूलों की बुकें, अंगवस्त्र और भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान ग्रहण करते हुए गीता ने कहा कि कुंडा की इस मिट्टी में अपनापन बसता है। यहां का प्रेम और सहयोग हमेशा ऊर्जा देता है। वरिष्ठ समाजसेवी श्यामलाल विश्वकर्मा ने कहाकि गीता विश्वकर्मा समाज में महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए निरंतर आवाज उठा रही हैं। उनका संघर्ष आज लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा बना हुआ है। कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण, बालिकाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान विद्याचरण मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी श्यामलाल विश्वकर्मा, शिक्षक प्रदीप विश्वकर्मा, सुनील दत्त, सौरभ विश्वकर्मा, संतोष गुप्ता सोनू और शिव मोहन यादव समेत क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।