Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: रविवार को टीचर्स प्रीमियर लीग के अंतर्गत जिला स्टेडियम टेवा व डा. ए एच रिजवी कॉलेज में खेले लीग मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला मंझनपुर वॉरियर्स बनाम कौशांबी वॉरियर्स के बीच खेला गया। जिसमें मंझनपुर वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 83 रन 7 विकेट के नुकसान पर रन बनाएं जिसमें रोहित सिंह 19 रन आशीष शुक्ला ने 23 रनो की पारी खेली। कौशांबी वारियर्स की तरफ से मनोज वर्मा ने दो विकेट जितेंद्र तिवारी ने तीन विकेट व अवनीश त्रिपाठी ने एक विकेट हासिल किया। कौशांबी वारियर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन कमलेश की बेहतरीन बल्लेबाजी 19 गेंद पर 47 रनों की बदौलत जिसमें पांच छक्के शामिल थे ने इस मुकाबले को अंतिम ओवर में जीत लिया। सुशील कुमार ने भी 11 रनों की पारी खेली। वही मंझनपुर वॉरियर्स की तरफ से अनूप वर्मा ने दो विकेट अनुज वर्मा ने चार विकेट और सुशील निर्मल ने दो विकेट हासिल किया।
दूसरा मुकाबला नेवादा नाइट राइडर्स और चायल व्हाइट टाइगर्स के बीच खेला गया नेवादा ने निर्धारित 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए चायल की टीम निर्धारित 12 ओवर में 115 रन तीन विकेट के नुकसान पर बना सके इस प्रकार से नेवादा ने इस मुकाबले को 15 रनों से जीत लिया। नेवादा के सौरभ सिंह ने 53 रन बनाए और एक विकेट भी हासिल किया जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वही चायल की ओर से मनोज ने 24 रन, नीरज सिंह ने 42 रनों की पारी खेली। सुशील कुमार 28 रन, रघुनाथ द्विवेदी ने 9 रन बनाएं वही महेंद्र सिंह दो विकेट पुष्पेंद्र सिंह ने दो विकेटहासिल किया। तीसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा जो कड़ा सुपर किंग और मंझनपुर वॉरियर्स के बीच खेला गया। कड़ा सुपर किंग्स की ओर से शशांक शेखर शुक्ला ने 44 गेंद में 92 रन बनाए जिसमें छह छक्के शामिल थे दूसरे छोर पर अभिषेक सिंह ने 60 रनों की पारी खेली जिसमें पांच छक्के शामिल थे। कड़ा ने निर्धारित 12 ओवर में 164 रन एक विकेट के नुकसान पर बनाया तथा मंझनपुर वॉरियर्स को 165 रनो का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में मंझनपुर 148 रन 8 विकेट पर बना सकी और कड़ा सुपर किंग ने इस मुकाबले को 19 रनो से जीत लिया। शशांक शेखर शुक्ला को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया वहीं राहुल सिंह ने चार विकेट प्रत्यूष ओझा ने एक विकेट हासिल किया जवाब में मंझनपुर वॉरियर्स की तरफ से अवनीश यादव ने 42 रन जिसमें पांच छक्के शामिल थे विपिन कुमार 23 रन राजेश कुमार ने 25 रनों का सहयोग दिया। चौथा मुकाबला कौशांबी स्मैसर बनाम बनाम सिराथू वॉरियर्स के बीच खेला गया कौशांबी स्मेसर्स निर्धारित 12 ओवर में 88 रन बनाए जवाब में सिराथू वॉरियर्स 82 रन ही बना सकी। कौशांबी स्मेसर्स की तरफ से दिव्य ने 38 रन बनाए जिसके लिए मैंने आफ द मैच घोषित किए गए।सिराथू वॉरियर्स की तरफ से नीरज कुमार ने चार विकेट आलोक पटेल ने दो विकेट आर्य एक विकेट सुरेश कैथल ने दो विकेट हासिल किया। पांचवा मुकाबला कौशांबी वॉरियर्स और साइलेंट किलर सरसवा के बीच खेला गया। कौशांबी वॉरियर्स ने निर्धारित 12 ओवर में 76 रन बनाए और सरसवा को जीतने के लिए 77 रनों का लक्ष्य दिया कौशांबी वॉरियर्स की तरफ से मनोज वर्मा ने 35 रन अवनीश त्रिपाठी ने 10 रन वीरेंद्र ने 15 रनों की पारी खेली। जवाब में साइलेंट किलर सरसवा की तरफ से दशरथ ने बेहतरीन 51 रनों की पारी खेली जिसमें पांच छक्के शामिल रहे। रोहित मिश्रा ने 17 रन , शैलेंद्र मिश्रा ने दो विकेट जैलेश ने दो विकेट और योगेश केसरवानी एक विकेट व विवेक केसरवानी एक विकेट हासिल किया। अंतिम और छठा मुकाबला नेवादा तथा सिराथू चैंपियंस के बीच खेला गया नेवादा ने निर्धारित 12 ओवर में 136 रन जिसमें कमलेश तिवारी ने 33 रन तथा अवनीश मिश्रा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 20 गेंद पर 40 रन बनाते हुए टीम 125 विकेट पर बना सकी। अंत में नेवादा की टीम ने 13 रनों से इस मैच को जीत लिया। नेवादा के शुभम शर्मा ने बेहतरीन 40 रनो की पारी खेली जिसके लिए उन्हें अपनी मैच से नवाजा गया जिसमें दो बेहतरीन छक्के शामिल थे। नेवादा की ओर से सौरभ सिंह ने 23 रन तथा नितेश सिंह ने 33 रनों की पारी खेली