Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: हीरालाल सरोज
KAUSHAMBI NEWS: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सह–संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ हीरालाल की अगुवाई में रविवार को अजुहा मण्डल के शक्ति केंद्र डोरमा के बूथ संख्या 194, 196, 197 व 314 के पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमे आगामी चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान हीरालाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदाता सूची को पूरी तरह सही कराना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने एस आई आर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि मिली है, वहाँ तत्काल बीएलओ से संपर्क कर सुधार सुनिश्चित किया जाए।हीरालाल ने कहा कि हर कार्यकर्ता अपने बूथ पर सक्रिय रहे, घर-घर संपर्क बढ़ाए और सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुँचाए। उन्होंने बताया कि सही मतदाता सूची और मजबूत बूथ तंत्र ही भाजपा की ताकत है और इसी आधार पर संगठन लगातार मजबूत होता है।बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों की स्थिति, किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की।इस मौके पर प्रशांत केसरवानी, देवेंद्र द्विवेदी, राजेंद्र यादव, जगदीश केसरवानी, भरत लाल साहू, रजीत राम यादव, रामचंद्र विश्वकर्मा, गौतम भट्ट, संदीप साहू और हनुमान पटेल आदि लोग मौजूद रहे।