सेंध कर दुकान से चोरों ने उड़ाई नकदी

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे में एक दुकान के पीछे से सेंध काटकर चोरों ने दुकान के अंदर रखी नकदी पार कर दिया, पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे के वार्ड नंबर 8 गांधी नगर अमीरतापुर निवासी राकेश कुमार पुत्र केश लाल मौर्य ने अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया की शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने सेंध काटकर दुकान के अंदर घुस गए और दुकान के अंदर रखे बक्सा का ताला तोड़कर उसमें रखा 95 हजार रुपए नगद और 7000 रुपए का सिक्का चोर उठा ले गए हैं। घटना के वक्त राकेश कुमार धान कटवाने अपने खेत की ओर गए थे जब वह खेत से वापस लौट कर दुकान आए तो देखा की दुकान की दीवार टूटी हुई है अंदर सामान बिखरा हुआ है बक्से से एक लाख दो हजार रुपए गायब है मामले की सूचना उन्होंने चौकी प्रभारी अजुहा को देते हुए तीन लोगों पर चोरी का आशंका जताते हुए कार्यवाही की मांग की है । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *