Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सरदार बल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह में होगा आयोजन, कृषि वैज्ञानिक देंगे आधुनिक तकनीकी की जानकारी
FATEHPUR NEWS: उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि मिलेट्स पुनरोद्वार (राज्य सेक्टर) कार्यक्रम वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जनपद में किसानों को जागरूक करने और श्रीअन्न फसलों के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर श्री अन्न-मिलेट्स रेसिपी प्रतियोगिता, फसल अवशेष गोष्ठी, तिलहन मेला और रबी कृषि उत्पादकता गोष्ठी-2025 का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 11 नवम्बर 2025 को पूर्वान्ह 10:00 बजे से सरदार बल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह फतेहपुर में संपन्न होगा। कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारी और कृषि वैज्ञानिक उपस्थित रहेंगे जो किसानों को मिलेट्स, तिलहनी व रबी फसलों की नवीनतम कृषि तकनीकियों की जानकारी देंगे। इसके साथ ही कृषि एवं संबंधित विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहाँ किसान विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उप कृषि निदेशक ने किसानों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें ताकि विभागीय योजनाओं का लाभ उठाया जा सके और फसलों की आधुनिक तकनीकों से परिचित हुआ जा सके।