Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में लड़की की मां ने पुलिस को तहरीर दी है।
पीड़िता ने बताया कि शनिवार की शाम करीब छह बजे पड़ोस का युवक अहलाद पुत्र मानसिंह पटेल उनकी 14 वर्षीय बेटी रानी (काल्पनिक नाम) को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया। साथ ही आरोप ये भी है कि आरोपी को भगाने में सिद्धान्त पटेल उर्फ झंडुल पुत्र हरीराम ने सहयोग किया। पीड़िता मां ने पुलिस से गुहार लगाई है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी बेटी को बरामद किया जाए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।