कृषि यंत्रों के चयन के लिए आज होगा ई-लॉटरी का आयोजन

गांधी सभागार फतेहपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा किसानों का चयन
FATEHPUR NEWS: कृषि विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत अनुदान पर वितरित किए जाने वाले कृषि यंत्रों का चयन ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि यह चयन 10 नवम्बर, सोमवार को पूर्वान्ह 10:00 बजे गांधी सभागार, फतेहपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि जिन कृषकों ने दिनांक 15 अक्टूबर 2025 से 29 अक्टूबर 2025 के मध्य कृषि विभाग के पोर्टल पर विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र, कस्टम हायरिंग सेंटर, हाई-टेक हब फॉर कस्टम हायरिंग आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, वे सभी किसान इस ई-लॉटरी में भाग ले सकते हैं। कृषि विभाग का उद्देश्य है कि पात्र किसानों को पारदर्शी ढंग से लाभ मिले और किसी भी स्तर पर पक्षपात की गुंजाइश न रहे। सभी कृषकों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर गांधी सभागार में उपस्थित होकर इस प्रक्रिया में प्रतिभाग करें।
क्या है ई-लॉटरी प्रणाली?
ई-लॉटरी एक पारदर्शी डिजिटल चयन प्रक्रिया है। इसमें किसानों के ऑनलाइन आवेदन की सूची कंप्यूटर में फीड कर, स्वतः ड्रॉ द्वारा चयन किया जाता है। चयनित किसानों को कृषि यंत्रों व योजनाओं पर अनुदान दिया जाता है। प्रक्रिया का परिणाम विभागीय पोर्टल व सूचना पट पर प्रदर्शित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *