मिशन शक्ति में गूंजा नारा — अब डर नहीं, अधिकार जानो और आगे बढ़ो

एंटी रोमियो टीमों ने सड़क से स्कूल तक महिलाओं को किया सशक्तिकरण के प्रति जागरूक
FATEHPUR NEWS: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई उड़ान देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को पूरे फतेहपुर जनपद में पुलिस की एंटी रोमियो टीमों ने जागरूकता की मशाल जलाई।
पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में निकली टीमों ने बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को बताया कि अब समय डरने का नहीं, बल्कि अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों को जानने का है। टीमों ने महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे — मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना और सुमन योजना की जानकारी दी। साथ ही, सुरक्षा से जुड़े जरूरी हेल्पलाइन नंबर — 1090 (वीमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (सीएम हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस) और 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) को भी साझा किया गया। महिला आरक्षियों ने सेफ वुमन, स्ट्रांग नेशन का संदेश देते हुए कहा कि हर बालिका को अपनी सुरक्षा के अधिकार और कानूनी सहायता के विकल्पों के बारे में जानकारी अवश्य होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *