कोर्ट ने कहा ‘कुर्क करो’ पुलिस ने निभाया हुक्म, दबंग बोला-पुलिस और मीडिया को भी नहीं छोड़ेंगे

कोर्ट के आदेश पर सीज हुआ कब्जाई मकान

MIRZAPUR NEWS: (शाहिद वारसी) शहर कोतवाली क्षेत्र के भटवा की पोखरी स्थित तहसील पेट्रोल पंप के बगल में  मीरा देवी और राम आसरे यादव के बीच संपति को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में लंबे समय से मकान के स्वामित्व को लेकर तनातनी है। मामला वर्तमान में सिविल जज (सी०डी०) की अदालत में राम आसरे बनाम मीरा देवी शीर्षक से विचाराधीन है। अदालत ने सुनवाई के बाद विवादित मकान को कुर्क करने का आदेश जारी किया। आदेश के अनुपालन में शहर कोतवाली पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर संपत्ति को सीज कर दिया।  इस दौरान विपक्षियों ने विरोध करते हुए मीरा देवी पक्ष से जुड़े मनीष कुमार गुप्ता को  जान से मारने की धमकी दी गई। मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि दबंगों ने कहा  कि तुमको एक हफ्ते में जान से मरवाकर फेंकवा देंगे पुलिस और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ेंगे। पुलिस की कार्रवाई और पत्रकारों की कवरेज से नाराज विपक्षियों ने गाली-गलौज और धमकीबाज़ी शुरू कर दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *