Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: कस्बे में रामलीला मेले के साथ आयोजित हो रहे महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट का 102वाँ आयोजन का उद्घघाटन विधान सभा निघासन के विधायक इंजीनियर शंशाक वर्मा ने फीता काटकर व फुटबॉल मे किक मारकर फूटबाल टूर्नामेन्ट का शुभारंभ किया। जिसमे एम के एम मेमोरियल पब्लिक स्कूल सिंगाही के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।उद्घघाटन मैच भेड़ोरा और बहराइच के बीच रविवार को खेला गया। जिसमे दोनों टीमो मे पहले हाफ मे कड़ी टक्कर देखने को मिली कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी। वही दूसरे हाफ मे बहराइच की टीम के खिलाडी सुनील आले ने पहला गोल चौथे मिनट और दुसरा गोल रवि ने सोलहवे मिनट मे मार दिया। और बहराइच की टीम ने 2-0 से भेड़ोरा को हरा दिया। इस मौके पर फूटबाल टूर्नामेंट के महामंत्री शिखर तिवारी ,फुटबाल टूर्नामेंट के पूर्व महामंत्री सुनील बत्रा,नगर पंचायत चेयरमैन मो कय्यूम, चीनी मिल उपाध्यक्ष श्यामू पांडेय, पूर्व चेयरमैन प्रदीप पुरवार,विकर्मेंद्र भल्ला जी, डॉ एम आर सेठी,डॉ एन यु खान, रमा शाह, परमजीत सिंह, उमाकान्त जायसवाल, अमर गुप्ता, एम के एम के प्रबंधक सुशांत पाण्डेय व दर्शक मौजूद रहे।