Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: तहसील सदर के ग्राम बसैगापुर स्थित चभाल सहकारी समिति की 258 एकड़ जमीन पर सहकारिता प्रशासन की रोक लगाने के बाद भी खेती बाड़ी करने का कार्य बराबर जारी है। रोक के बाद फसल बोने व काटने का कार्य कौन कर रहा है?यह एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। ज्ञात हो कि जांच में अवैध तरीके से भूमाफियों के कब्जे में पाई गई चभाल फॉर्म की उक्त जमीन पर सहकारिता प्रशासन द्वारा रोक लगाई गई है, यह रोक जब लगाई गई थी तब भी उक्त जमीन पर गेहूं की फसल खड़ी थी उसके बाद से गेहूं की फसल तो कट गई दोबारा धान की फसल भी काटी जा चुकी है। रोक की कार्रवाई को रद्द करने के लिए यह भू माफिया मा0 उच्च न्यायालय तक गए लेकिन उच्च न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन की कार्रवाई पर रोक नहीं लगाई। दो भूमाफियाओं से सहकारिता प्रशासन निपट ही रहा था कि तीसरे भू माफिया ने चभाल सहकारी का समिति का श्रम विभाग से तथ्यों को छुपा कर एक रजिस्ट्रेशन कराकर जिला सहकारी बैंक सुंदरवल में बंद पड़े खाता संख्या 24 को शाखा प्रबंधक से सांठ गांठ कर चालू कर दिया जब इसकी जानकारी जब एक समाजसेवी को लगी तो उन्होंने चभाल कृषि समिति के पूर्व सचिव सरदूल सिंह को खाता चालू होने की जानकारी दी तब पूर्व सचिव ने इसकी जानकारी जांच समिति को दी जहां समिति के अध्यक्ष ने खाता चालू होने पर लेनदेन होने पर पाबंदी लगा दी परंतु शायद बड़े-बड़ों को बचाने के चक्कर में शायद जांच को आगे नहीं बढ़ाया गया। मालूम हो कि सरदूल सिंह के विगत कई वर्षों के प्रयास से ही भूमाफियाओं के विरुद्ध प्रशासन द्वारा यह जांच कार्रवाई जारी है जिसमें पुलिस ने पहले ही जांच कर अपराध होने की पुष्टि कर दी थी। यह बात दीगर है कि इतना सब होने के बाद भी अभी तक मामले में कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। सहकारिता विभाग द्वारा जिला सहकारी बैंक सुंदरवल के शाखा प्रबंधक अनुज पुरी तथा खाता चालू करने वाले लोगों पर अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई के कोई समाचार नहीं है। जिससे कि क्षेत्रीय लोगों में भी रोष है। पहले से दो भूमाफियाओं ने चभाल कृषि सहकारी समिति पर अवैध तरीके से कब्जा कर जमीन हथिया ली है जिनके विरुद्ध प्रशासन की जांच कार्यवाही चालू है उसके बाद चभाल कृषि समिति के बैंक खाते को एक तीसरे माफिया ने कमेटी बनाकर खाता चालू करवा दिया। बताते हैं कि बसैगापुर के ही निवासी चरणजीत व उसके पुत्र दोनों मिलकर जमीन हथियाने के लिए इस समिति के नाम से ही समिति का श्रम विभाग से रजिस्ट्रेशन कराया। इस समिति में विनोद कुमार जिला बाराबंकी व विनोद कुमार का पुत्र विश्वास विशाल अशोक कुमार अलीशेर आदि लोग शामिल है।