Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: रविवार को तहसीलदार अरुण कुमार ने अपनी टीम के साथ मतदाताओं को गणना पत्र वितरित किए। इस दौरान मतदाताओं को इन पत्रों को भरने और समय सीमा के भीतर अपने संबंधित बीएलओ को जमा करने के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी दी गई, ताकि मतदाता सूची में सभी के नाम सही ढंग से अंकित हो सकें। यह अभियान विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम के तहत चलाया गया। तहसीलदार के साथ नायब तहसीलदार सर्वेश यादव भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कई गांवों में घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रों के महत्व के बारे में जागरूक किया और उनका वितरण सुनिश्चित किया।ग्राम मियापुर, भुडिया और पड़रिया सहित अन्य गांवों में तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने बीएलओ के कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने SIR कार्यक्रम के उद्देश्यों और प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्रदान की।अधिकारियों ने अपनी टीम के साथ मतदाताओं के घर-घर जाकर न केवल गणना पत्र दिए, बल्कि उन्हें भरने की विधि और इसके महत्व के बारे में विधिवत जानकारी भी प्रदान की।