Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कुलदीप सिंह,वरिष्ठ संवाददाता।
प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आज संगम सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने प्रत्येक टेबल पर जाकर लोगों की समस्याएँ एक-एक कर सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र एवं संतोषजनक निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से जन शिकायतों की समीक्षा करें ताकि समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें भूमि, राजस्व, विद्युत, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ और नगर निगम से जुड़ी समस्याएँ प्रमुख रहीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करें।