Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

(उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन का सत्र 2025 से 2028 का चुनाव संपन्न)
SONBADHRA NEWS: कर अधिवक्ताओं के मान सम्मान के लिए जो बन सकेगा करूंगा एवं कर अधिवक्ताओं की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास करूंगा उक्त बातें विगत 7 नवंबर को हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय चुनाव के संपन्न होने के बाद उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन (पंजीकृत) लखनऊ के नव निर्वाचित अध्यक्ष आर पी यादव ने अपने पद की शपथ लेने के बाद प्रदेश के कर अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कही। वहीं संगठन के नव मनोनीत महासचिव सोनभद्र के वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी से करूंगा और प्रदेश के कर अधिवक्ताओं के सम्मान को बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश करूंगा। विदित हो कि विगत दिनों 5 नवंबर से 7 नवंबर तक हरिद्वार में उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन पंजीकृत लखनऊ का तीन दिवसीय चुनाव संपन्न हुआ जिसमें चुनाव में चार उपाध्यक्ष एवं चार संयुक्त सचिव और पच्चीस कार्यकारणी सदस्यों का चुनाव मतदान द्वारा किया गया। जिसमें संगठन के महासचिव पद पर सोनभद्र के वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र एवं कोषाध्यक्ष पद पर मथुरा के कर अधिवक्ता विपिन कुमार अग्रवाल को नव निर्वाचित अध्यक्ष आर पी यादव द्वारा मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष पद पर गाजियाबाद से कर अधिवक्ता अमित शर्मा, प्रतापगढ़ से विश्वनाथ मिश्रा, ललितपुर से शैलेन्द्र जैन एवं देवबंद से नितिन गोयल निर्वाचित हुए वहीं संयुक्त सचिव पद पर कानपुर कर अधिवक्ता शशिकांत अग्निहोत्री, सहारनपुर से दीपक जैन, मुरादाबाद से राजदीप गोयल एवं मथुरा से आशीष लवानिया निर्वाचित घोषित किए गए। सोनभद्र के वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र के महासचिव निर्वाचित होने पर सोनभद्र के वरिष्ठ कर अधिवक्ता उमापति पांडेय, दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय,महामंत्री फैजान अंसारी, अधिवक्ता राकेश श्रीवास्तव, अधिवक्ता नवीन पांडेय, अधिवक्ता कृष्ण कांत तिवारी, अधिवक्ता आशुतोष कुमार पाठक,अधिवक्ता धीरज कुमार पांडेय, अधिवक्ता अनिल कुमार पांडेय, अधिवक्ता दिनेश कुमार धर, अधिवक्ता अखिलेश दत्त मिश्र, अधिवक्ता प्रदीप धर दिवेदी, अधिवक्ता जनार्दन पांडेय, अधिवक्ता महेश कुमार पांडेय, अधिवक्ता जे एन चौबे सहित सैकड़ों अधिवक्ताओ श्री मिश्र को अपनी शुभकामनाएं दी है। श्री मिश्र ने अधिवक्ता साथियों द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए सभी का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया है।